सिपाही भर्ती परीक्षा पर भारत बंद का असर, प्रश्न पत्र ले जा रहे मजिस्ट्रेट को रोका

भारत बंद का असर अब सिपाही भर्ती परीक्षा पर भी देखने को मिल रहा है। सुबह से कई जिलों में सिपाही अभ्यर्थी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आवागमन बाधित होने के कारण वह समय पर परीक्षा केंद्र पर भी पहुंच नहीं पाए।

इधर, वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर में बंद समर्थकों द्वारा प्रश्न पत्र लेकर जा रहे मजिस्ट्रेट को रोक दिया गया। मजिस्ट्रेट ने काफी समझाने की कोशिश की लेकिन बंद समर्थकों ने उन्हें पत्र पेपर केंद्र पर नहीं ले जाने दिया।

आगजनी का पूरी तरीके से जाम कर दिया गया

बताया जा रहा है कि सिपाही भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लेकर जिला आपूर्ति प्राधिकारी और वैशाली जिले के साइबर थाना अध्यक्ष के द्वारा दो परीक्षा केंद्रों पर लेकर जाना था।

लेकिन, सादुल्लापुर में भारत बंद के समर्थकों के द्वारा बांस बल्ला सड़क को घेर कर पूरी तरीके से यातायात को ठप कर दिया गया। वहीं जिला आपूर्ति पदाधिकारी समर्थकों से अपील करती रहीं कि हमें दो परीक्षा केंद्रों पर जाना है।

लेकिन, समर्थकों के द्वारा नहीं जाने दिया गया। जिसके बाद प्रश्न पत्र लेकर दूसरे रास्ते से परीक्षा केंद्र के लिए जिला आपूर्ति प्राधिकारी रवाना हुए।

मौके पर गंगा ब्रिज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को दूसरे रास्ते से निकलकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचाई वैशाली जिले में सुबह से ही तमाम स्टेट हाईवे एवं नेशनल हाईवे को भारत बंद के समर्थकों के द्वारा आगजनी का पूरी तरीके से जाम कर दिया गया है।

कई जिलों में परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों में आक्रोश है

इधर, नवादा, गया, भागलपुर, पूर्णिया और मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों में आक्रोश है। अभ्यर्थियों ने कहा कि बंद के चलते हमारे साथी जहां-तहां फंसे हुए हैं।

केंद्रीय चयन पर्षद को आज की परीक्षा रद्द कर देनी चाहिए। हमलोगों को परीक्षा की तारीख आग बढ़ानी चाहिए। हमलोगों को अंदाजा नहीं था कि हालात ऐसे हो जाएंगे नहीं तो हमलोग एक दिन पहले यहां आ जाते।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.