बिहार के इन जिलों को मिली बड़ी सौगात: 174 करोड़ की लागत से बनेगा ओवरब्रिज, मिली मंजूरी

बिहार : नवादा, खगड़िया व दरभंगा जिले में आरओबी (रोड ओवरब्रिज) निर्माण को स्वीकृति दी गयी है। उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सुगम व सुरक्षित यातायात को डबल इंजन की सरकार प्रतिबद्ध है।

नवादा में वारिसलीगंज -नवादा रेलवे स्टेशन के लेबल क्रासिंग 33-बी-1 के आरओबी के लिए 174.43 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।यह एनएच-8 से गुजरती है। खगड़िया जिले में परिहारा-बखरी लिंक पथ के खगड़िया रेलवे स्टेशन से उमेशनगर रेलवे स्टेशन के बीच लेबल क्रासिंग 24 के पास आरओबी को स्वीकृति मिली है।

इसका निर्माण 101.82 करोड़ रुपए की लागत से होगा। वहीं दरभंगा में लहेरियासराय-दरभंगा रेल खंड के बीच एनएच-56 पर आरओबी को अनुमति मिली है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading