बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने की बड़ी घोषणा, तेजस्वी पर भी बोला ह’मला

नीतीश सरकार में ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि राज्य में लगभग 1000 पुल-पुलिया का निर्माण किया जाएगा। इसका लाभ समस्तीपुर के लोगों को भी मिलेगा। पुरानी सड़कों का जीर्णोद्धार व चौड़ीकरण भी किया जाना है।

मंत्री रविवार को स्थानीय अतिथि भवन में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने राजद प्रमुख पर भी निशाना साधा। लालू-राबड़ी के शासनकाल के नरसंहारों की याद दिलाई। साथ ही, उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में कोई भी नरसंहार नहीं हुआ। हिंदू-मुस्लिम, सभी का विकास हो रहा है।

लालू-राबड़ी का शासनकाल याद करें तेजस्वी

उन्होंने कहा कि बिहार में लालू-राबड़ी के 18 साल गुजर चुके हैं। नई पीढ़ी उस जमाने के नरसंहार और अपहरण उद्योग को नहीं जानती। तेजस्वी पुरानी बातों को भूलकर ला एंड ऑर्डर की बात करते हैं। उन्हें अपने माता-पिता के शासनकाल को याद करना चाहिए।

बेटी शांभवी के कार्यों की तारीफ की

मंत्री ने अपनी बेटी सह समस्तीपुर की सांसद शांभवी के प्रयासों की सराहना की। चौधरी ने कहा कि शांभवी अपने एक वर्ष के वेतन के पैसे दलित व महादलित बेटियों की शिक्षा पर खर्च करेंगी।

शिक्षा की अलख जलाने की जरूरत

अशोक चौधरी बिहार राज्य शिक्षा सेवक तालिमी मरकज संघ की जिला कमेटी की ओर से जननायक कर्पूरी सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि समाज की हर बुराइयों को दूर कर घर-घर में शिक्षा की अलख जलाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि कर्तव्य परायणता का अर्थ कर्तव्य के प्रति आदरभाव रखना होता है। यथाशक्ति और आवश्यकतानुसार कार्य करना ही कर्तव्यपरायण होने की पहचान है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading