पटना: झारखंड के सियासी घटनाक्रम के बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का बड़ा बयान सामने आया है. दरअसल जीतन राम मांझी ने चंपाई सोरेन को लेकर बड़ा बयान दिया है.

जीतन राम मांझी ने चंपाई सोरेन की स्थिति पर चर्चा करते हुए इशारों ही इशारों में अपने पुराने दर्द की चर्चा भी कर दी, जब उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाकर कुछ ही महीने बाद हटा दिया गया था. दरअसल नीतीश कुमार ने 2014 में अपनी जगह जीतन राम मांझी को बिहार का सीएम बना दिया था. लेकिन, फिर कुछ ही महीने बाद जीतन राम मांझी को इस्तीफा देना पड़ा था.

चंपाई सोरेन के बड़े फैसले और एनडीए के सवाल पर जीतन राम मांझी ने कहा कि हमने पहले ही कहा था कि चंपाई सोरेन आएंगे तो उनका हम स्वागत करेंगे. जीतन राम मांझी ने कहा कि उनके साथ जो बीता है उसी प्रकार की बात हमारे साथ भी हुई थी.

वैसी स्थिति में अब वह क्या निर्णय लेते हैं हमने जो निर्णय लिया आप देख रहे हैं उसी प्रकार से वह क्या निर्णय लेते हैं. बता दें, इसी हाल फरवरी महीने में हेमंत सोरेन जेल जेल जाने के बाद कुछ महीनों के लिए चंपाई सोरेन को झारखंड का सीएम बनाया गया था. वहीं हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आते ही चंपाई सोरेन को इस्तीफा देना पड़ा, जिससे वह नाराज चल रहे हैं.

नई पेंशन नीति का किया स्वागत
वहीं केंद्र सरकार के नई पेंशन नीति पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि इसे 25 लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा. अगर राज्य सरकार अगर सहमत हो जाए तो 90 लाख कर्मचारियों को इससे फायदा मिलेगा.

यह पीएम नरेंद्र मोदी जी का एक ऐतिहासिक कदम है. परिश्रम को उन्होंने उचित मुआवजा देने का काम किया है. इसीलिए हम लोग सब नरेंद्र भाई मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं.

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
वहीं राहुल गांधी जातिगत जनगणना कराने वाले बयान पर जीतन राम मांझी ने कहा कि पहले सत्ता में आए तब करेंगे न. दिन में सपने देखना ठीक नहीं हैं. कुछ करना होगा. नरेंद्र मोदी ही करेंगे दूसरा कोई नहीं कर सकता जब भी आवश्यकता पड़ेगी तब यह काम हो जाएगा.