हाजीपुर : ट्रैफिक जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम” को लेकर के तहत गुरूवार को हाजीपुर शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से “पुलिस अधीक्षक वैशाली” एवं “जिला पदाधिकारी वैशाली” के द्वारा सभी स्टेक होल्डर के साथ समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में बैठक आयोजित किया गया।


जहां संयुक्त रूप से संपूर्ण ट्रैफिक प्लान, वेंडिंग जोन,नो पार्किंग जोन, दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण, ऑटो व ई रिक्शा द्वारा नियम विहीन चालन आदि के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई और “ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर करने हेतु सुझाव लेकर उस पर अमल करने का निर्देश दिया गया।


इस दौरान अनु0 पदा0, अनु0 पु0 पदा0सदर,यातायात पु0उपा0, यातायात थानाध्यक्ष, कार्यकारी पदाधिकारी नगर परिषद, कार्यपालक अभियंता, परियोजना निदेशक NHAI, कार्यपालक अभियंता विद्युत, एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।


