पटना :बिहार को मिलें नए डीजीपी. 31 सितम्बर को आर.एस भट्टी केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं. उन्हें केंद्र सरकार ने CISF के डीजी बनाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. वहीं सिटी पोस्ट के सूत्रों के अनुसार अब सरकार ने आर.एस भट्टी की जगह IPS अधिकारी आलोक राज को डीजीपी बनाने का फैसला लिया है.

वैसे डीजीपी की रेस में कई अधिकारी शामिल थे. विनय कुमार और शोभा अहोतकर का नाम भी सामने आ रहा था.लेकिन सरकार ने योग्यता के साथ साथ वरीयता का ध्यान रखते हुए 1989 बैच के आलोक राज के हाथ में बिहार पुलिस की कमान देने का फैसला ले लिया है.



