मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा में शैल फ़ाउंडेशन के तत्वावधान में विजयेश कुमार द्वारा कैंडल मार्च सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जहां कैंडल मार्च सह श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए डॉ विजयेश कुमार ने कहा कि मां ममता की प्रतिमूर्ति होती है, लेकिन बीते दिन एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है।

एक मां ने अपनी ही तीन वर्षीय मासूम बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। वो मां अपने प्रेमी के प्यार में इस कदर अंधी हो गई कि उसने अपनी बेटी की जिंदगी को खत्म करने में जरा भी संकोच नहीं किया।

इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। आगे उन्होंने कहा कि समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह इस तरह की घटनाओं की कड़ी निंदा करे और इसके खिलाफ आवाज उठाए, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदियों से बचा जा सके।




