ट्रेन में टिकट चेक कर रहा था ‘TTE’: जीआरपी ने पकड़ा, जवाब सुन रह गई हैरान

दरभंगा: पटना से जोगबनी जा रही दानापुर-जोगबनी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13212 में यात्रियों की टिकट चेक करते एक फर्जी टीटीई को गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि ट्रेन जैसे ही समस्तीपुर से दरभंगा के लिए खुली, टीटीई ने यात्रियों का टिकट चेक करना शुरू कर दिया.

सफर कर रहे एक यात्री को टीटीई के टिकट चेक करने तरीके से संदेह हुआ तो उसका फोटो खींचकर रेल प्रशासन समस्तीपुर को जानकारी दी. रेल प्रशासन ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए टाइगर स्क्वायड के धर्मेंद्र कुमार और किशोर को जांच के लिए लगाया. जांच मे फर्जी पाते ही उसे दरभंगा जंक्शन से गिरफ्तार कर लिया गया.

दरभंगा जंक्शन से गिरफ्तार टीटीई की पहचान कमतौल थाना क्षेत्र के बसैठ गांव का रहने वालाअखिल चौधरी के रूप में की गई है. पूछताछ में उसने बताया कि वह रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहा है. उसने कहा कि वह टिकट जांच नहीं कर रहा था. बता दें कि जोगबनी से पटना के इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन अभी हाल ही में किया गया है.

आरोपी ट्रेन में कई दिनों से टीटीई बनकर टिकट की जांच किया करता था. आज ट्रेन जैसे ही समस्तीपुर जंक्शन से दरभंगा की तरफ बढ़ी, आरोपी ने यात्रियों की टिकट जांच करना शुरू कर दिया. हालांकि रेल प्रशासन की इस बात की जानकारी कई दिनों से मिल रही थी लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ रहा था.

वहीं आरोपी के पिता विशेष चंद्र चौधरी ने कहा कि मेरे बेटे ने मुझे बताया था कि उसकी रेलवे में टीटीई की नौकरी लग गई है. सभी कागजात बेटे ने दिखाए थे. आज अचानक से रेलवे पुलिस ने बुलाया और कहा कि आपका बेटा फर्जी टीटीई बनकर लोगों से ठगी कर रहा था. इस सम्बंध में जीआरपी थानाध्यक्ष अभय कुमार ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है. सीनियर अधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading