पूर्णिया में एयरपोर्ट निर्माण को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने किया सर्वे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समीक्षा बैठक के बाद एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में तेजी आ गई है। चूनापुर एयरपोर्ट के सिविल एन्क्लेव के लिए शुक्रवार को दिल्ली से आई एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की टीम ने अधिग्रहित 52.18 एकड़ जमीन का अक्षांश-देशांतर आधारित तकनीकी सर्वे किया। टीम ने करीब तीन हजार डाटा प्वाइंट का संग्रहण किया। तकनीकी सर्वे हो जाने के बाद एयरपोर्ट निर्माण शुरू होने की आस बढ़ गई है। सर्वे के दौरान डीएम कुंदन कुमार भी मौजूद थे।

कब शुरू होगा एयरपोर्ट का निर्माण?

उन्होंने बताया कि पूर्णिया हवाई अड्डे के निर्माण में आ रही सभी बाधाएं दूर कर ली गई हैं। सर्वे का कार्य पूर्ण होने के पश्चात कंसल्टेंट द्वारा अपना कंटूर ग्रीड सर्वे रिपोर्ट एएआई को उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके बाद एएआई के द्वारा एयरपोर्ट का निर्माण प्रारंभ कर दिया जाएगा।

24 अगस्त को सीएम ने की थी बैठक

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गत 24 अगस्त को चूनापुर हवाई अड्डे के निर्माण के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। इसके बाद सभी पक्षों के समन्वय से एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में तेजी आई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading