राजद के बड़े नेता के आवास में बनेगा भाजपा का नया दफ्तर, जानें

बिहार सरकार में शामिल भारतीय जनता पार्टी को अब नया ठिकाना बहुत जल्द हासिल होने वाला है। इसके लिए पार्टी नेताओं ने अब नए जगह की तलाश भी कर ली है। गुरुवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव सहित तमाम नेताओं ने इसका जायजा लिया। दरअसल, बीजेपी की नई दफ्तर अब पूर्व मंत्री राजद नेता रामानंद यादव जिस आवास में रहते थे वहीं होगा। राजद नेता का आवास अब बीजेपी को मिल गया है। बीजेपी ने अपने नए ठिकाने का जायजा ले लिया है और कुछ ही दिनों में यहां काम भी शुरु हो जाएगा।

बीजेपी का नया ठिकाना

वहीं गुरुवार को पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय रामदेव महतो की 17वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन भाजपा प्रदेश कार्यालय में किया गया। साथ ही बिहार के विकास संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर संगोष्ठी का भी आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल मौजूद रहे। विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद मौजूद थे।

सम्राट ने सुनाई लालू परिवार की कहानी

वहीं इस दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर जमकर हमला बोला। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी के विचारधारा पर लोगों को पूरा भरोसा है। सम्राट चौधरी ने कहा कि, नीतीश कुमार की सरकार से पहले एक राजा एक रानी और उनके राजकुमार थे। उनके राज में बिहार में न बिजली था, न सड़क था, न विकास था। झारखंड बटवारा होने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने बिहार को 6000 करोड़ रुपए का राशि दिया था। राबड़ी देवी ने बटवारा होने के लिए बिहार के विकास के लिए पैसा केंद्र से मांगा था। मगर 2004 से 2005 तक एक भी पैसा खर्च नहीं हुआ।

पटना एयरपोर्ट से अब 1 करोड़ यात्री कर सकेंगे यात्रा

उन्होंने कहा कि, इन्हीं पैसों से 2005 के बाद विकास कार्य हुए 2000 करोड़ रूपया केंद्र ने पटना में अनिशाबाद से बाईपास तक फ्लावर बनाने के लिए पास किया। मार्च 2025 तक नई पटना एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। अभी 34 लाख यात्री पटना एयरपोर्ट से  उड़ान भरते हैं नए टर्मिनल बन जाने से अभी से तीन गुणा एक करोड़ के करीब लोग यात्रा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि, उत्तर बिहार में बाढ़ को कंट्रोल करने के लिए नदियों पर बाँध बनाए जाने का काम हो रहा है नेपाल से आने वाला पानी बिहार को बर्बादी करता है बांध बनाकर इस बर्बादी से बिहार फायदा उठाएगी।

नौवीं फेल हैं रोजगार की बात करने वाले तेजस्वी यादव 

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का ने कहा कि, बिहार में जो विकास हुआ नेता प्रतिपक्ष की देखकर अचंभित होते है। नेता प्रतिपक्ष विकास पर उंगली नहीं उठा सकते। तेजस्वी को हिम्मत नहीं है कि विकास के मुद्दे पर सवाल उठाए। विशेष राज्य के मुद्दे को भी खत्म कर दिया नरेंद्र मोदी ने विशेष पैकेज देकर। नेता प्रतिपक्ष के लिए शर्म की बात है अपने लोगों का अपराध को देखकर चुप हो जाते हैं। माता-पिता अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए पैसा कमाते हैं। लालू यादव ने किस तरह से पैसा कमाया उनका बेटा नवमी फेल रहा गया। नौवीं फेल बेटा को चपरासी का भी नौकरी नहीं मिलेगा। रोजगार देने की बात करते हैं तेजस्वी, खुद नौवीं फेल हैं।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading