मुजफ्फरपुर शहर में विभिन्न स्थानों में गणेश चतुर्थी के अवसर पर मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की गई।

इस दौरान कांटी के दामोदरपुर पोखर, महामाया स्थान में दामोदर नवयुवक गणेश पूजा समिति द्वारा पूरी रीती रिवाज के साथ पूजा अर्चना कर भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई।

जहां भक्तों ने गणपति बप्पा मोरिया के जमकर जयकारे लगाए और सुख समृद्धि की कामना की। वहीं स्थानीय विनोद कुमार ने बताया कि पिछले 7 वर्षों से यहां भगवान गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से गणेश चतुर्थी मानते आ रहे है।


