मुजफ्फरपुर जिले के बांद्रा प्रखंड स्तिथ सिमरा में गणपति युवा पूजा समिति द्वारा गणेश पूजा का आयोजन किया गया। जिसमे पंडित मनीष तिवारी द्वारा गणपति जी की विधिवत रूप से मंत्र उच्चारण के जरिए पूजा अर्चना किया गया। पंडित मनीष तिवारी ने कहां इस वर्ष विशेष गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त है।

वहीं मौके पर समिति के अध्यक्ष चंदन कुमार ठाकुर ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश पूजा का आयोजन किया गया है। इसके साथ साथ ही आरती के बाद भक्तो के बीच प्रसाद का वितरण किया गया है।

इस मौके पर भोला कुमार, आनंद कुमार, चंदन कुमार गुप्ता, राहुल कुमार, सूरज कुमार, नंदन कुनार,रणजीत ठाकुर , विजय कुमार चौधरी, जुली चौधरी , अजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।






