परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी को लेकर बिहार छात्र संघ ने परीक्षा नियंत्रक और डीएसडब्लू को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बिहार छात्र संघ ने आज बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक और डीएसडब्लू को ज्ञापन सौंपा, जहां पीजी सेमेस्टर वन के परीक्षा परिणाम में भारी गड़बड़ी के खिलाफ विरोध किया। 

छात्रों का कहना है कि परिणाम में भारी गड़बड़ी होने के कारण हजारों की संख्या में छात्रों को फेल, प्रमोटेड और पेंडिंग कर दिया गया है। संघ ने मांग की है कि परिणाम को पुनर्विचार करते हुए दोबारा मूल्यांकन किया जाए। साथ ही डीएसडब्लू को दिए गए ज्ञापन में पैट 2023 का फॉर्म दोबारा भरने की तारीख दी जाए।

वहीं छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह ने कहा कि परीक्षा परिणाम को लेकर छात्रों के बीच काफी आक्रोश है। प्रत्येक वर्ष जब भी परिणाम आता है, छात्रों का रिजल्ट को पेंडिंग, फेल और प्रमोट कर दिया जाता है। ऐसे में छात्रों का भविष्य अधर में लटका है।

Bihar University: BRABU यूनिवर्सिटी में रिकॉर्ड तोड़ एडमिशन, पिछले साल की तुलना में बढ़े 20 हजार छात्र - record admission in graduation in brabu university of muzaffarpur 20 thousand ...

आगे उन्होंने कहा कि अगर रिज़ल्ट पर पुनर्विचार नहीं किया गया  तो एक सप्ताह के बाद बिहार छात्र संघ द्वारा अनिश्चितकालीन आक्रोश मार्च किया जाएगा। मौक़े पर उपस्थित विश्वविद्यालय अध्यक्ष तैयब ख़ान, उत्तर बिहार उपाध्यक्ष निहाल सिंह, यश राज एवं अन्य छात्र शामिल रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading