सीवान में बेरोजगारों के लिए गुड न्‍यूज: युवाओं को मिलने जा रही नौकरी, जानें

सीवान : बिहार के सीवान में आज रोजगार कैंप का आयोजन किया गया है. आईटीआई डिप्लोमा और पॉलिटेक्निक डिग्री धारकों के लिए यह एक सुनहरा मौका है. जहां डीआरसीसी में रोजगार कैंप लगाया गया है. नियोजन पदाधिकारी पिंकी भारती ने बताया कि श्रम संसाधन विभाग की ओर से लगातार रोजगार कैंप लगाया जा रहा है. जिसमे अभी तक हजारों बेरोजगारों को नौकरी मिली है और वह कई राज्यों नौकरी कर रहे हैं.

Government Job If you have done engineering apply for this recruitment immediately if you miss will not get another chance | Sarkari Naukri: એન્જિનિયરિંગ કર્યુ હોય તો આ ભરતી માટે તરત જ

क्या रोजगार कैंप का समय?

बता दें कि आज सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक यह रोजगार कैंप का आयोजन किया गया है. जिसमें अभी से काफी भीड़ जुटने लगी है. वहीं जब रोजगार मेले का आयोजन श्रम संसधान विभाग के द्वारा कराया जाता है, तो अक्सर काफी संख्या में युवा उसमें भाग लेने आते हैं.

सैलरी के साथ मिलेगी कई सुविधाएं

डीआरसीसी में रोजगार कैंप का आयोजन श्रम संसाधन विभाग के तरफ से कराया गया है. जिसमें कुल 180 पद होंगे, और सेलरी 14 हजार 500 से शुरू होकर 23 हजार तक होगी. इसमे आईटीआई, डिप्लोमा और पॉलिटेक्निक डिग्री वाले ही भाग ले सकेंगे, जिसमें उन्हें अच्छी सैलरी के साथ साथ, कैंटीन, बस, पीएफ, ईसीआईसी और इंश्योरेंस जैसी सुविधा मिल सकेगी.

Uttarakhand Sarkari Naukri UKPSC Recruitment 2024 for 222 Posts Last Date To Apply Today 20 February Jobs 2023 Job News Sarkari Naukri Alert | UKPSC Recruitment 2024: SI समेत इन तमाम पदों

‘रोजगार कैंप’ युवाओं के लिए एक उम्मीद

बड़ी संख्या में आए अभ्यर्थी सुबह से शाम रोजगार की तलास में रहते हैं. वो जब तक कुल पदों पर बहाली नहीं हो जाती तबतक इंटरव्यू और डिग्री की जांच कराते रहते हैं. देश में रोजगार एक बड़ी समस्या है, लोगों के पास डिग्रियां तो है लेकिन सरकार उतनी बहाली नहीं करती. ऐसे में इस तरह का आयोजन रोजगार ढूंढ रहे अभ्यर्थियों के लिए काफी लाभकारी होता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading