ई-शिक्षा कोष ऐप में छेड़छाड़ कर बनाने लगे हाजिरी, धोखेबाज शिक्षिका और प्रधान शिक्षक को निलंबित करने का आदेश

शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की उपस्थिति ई-शिक्षा कोष APP पर दर्ज करने की व्यवस्था की है. लेकिन यहां भी खेल शुरू हो गया है. एप्प में भी छेड़छाड़ शुरू हो गई है. ऐसे ही एक मामले का खुलासा हुआ है. खुलासे के बाद आरोपी शिक्षिका और प्रधान शिक्षक को निलंबित करने का आदेश दिया गया है. मामला पूर्वी चंपारण जिले का है.

Hajiri - Attendance Tracking Online Application | Best Manpower management  System by POUSSÉ

पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा प्रखंड के जसौली पट्टी मठ माधो प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षिका ने बड़ा खेल किया है. इस खेल में प्रधान शिक्षक ने भी सहयोग किया. यहां की शिक्षिका मित्रविन्दा कुमारी एवं प्रधान शिक्षक निरंजन कुमार सिंह को शिक्षक आचरण के प्रतिकूल कार्य करने,स्वेच्छाचारिता, अनुशासनहीनता बरतने के साथ-साथ विभाग के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर करने का आदेश दिया गया है. इस संबंध में पूर्वी चंपारण के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना ने ग्राम पंचायत शिक्षक नियोजन समिति जसौली पट्टी प्रखंड कोटवा के पंचायत सचिव को पत्र लिखा है.

शिकायत के बाद मोतिहारी के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 14 सितंबर 2024 को विद्यालय का औचक निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान ई- शिक्षा कोष पोर्टल पर जांच कराई गई.जिसमें पाया गया कि अगस्त माह में मित्रविन्दा कुमारी शिक्षिका द्वारा इस शिक्षा एप्प पर जो उपस्थिति दर्ज की गई है उसमें इनके द्वारा एप्प में छेड़छाड़ कर उपस्थिति दर्ज कराई गई है.

कई दिन विद्यालय से अनुपस्थित रहने के बाद भी ऐप्प पर उनके द्वारा उपस्थिति दर्ज की गई है. ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने में विद्यालय के प्रधान शिक्षक निरंजन कुमार सिंह की भूमिका है,साथ ही संलिप्तता भी है. मित्रविन्वृंदा कुमारी द्वारा की शिक्षा कोष ऐप पर उपस्थिति फोटो को एडिट कर बनाने के साथ-साथ विद्यालय से बाहर रहते हुए ऐप से छेड़छाड़ कर अपनी उपस्थिति बनाया गया.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading