मुजफ्फरपुर:तिलक मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में राज्य के पूर्व मंत्री रघुनाथ पाण्डेय की 23वीं पुण्यतिथी पर श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। जहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने बताया कि पूर्व मंत्री रघुनाथ पाण्डेय वर्तमान मुजफ्फरपुर के शिल्पकार थे।


पूर्व नगर पिता के नाम से मशहूर रघुनाथ पाण्डेय ने शिक्षा सामाजिक व सांस्कृतिक क्षेत्र में विभिन्न कार्य किए। इसके साथ ही उनके प्रयास से ही अखाड़ाघाट पुल का निर्माण संभव हो पाया। जिससे कि औद्योगिक और व्यवसायिक क्षेत्र में शहर का विस्तार हुआ। साथ ही कांग्रेस जिला प्रवक्ता समीर कुमार ने रघुनाथ पाण्डेय को एक सच्चा कांग्रेसी सिपाही बताया।


इस दौरान उमाशंकर सिंह, महताब आलम सिद्दकी ,कौशल किशोर चौधरी, मनौअर आजम, त्रिभुवन पटेल,तनवीर आलम, रितेश कुमार सिन्हा, सविता श्रीवास्तव, रौशन तारा, शबिहुल हसन लालबाबू, प्रभात चन्द्र, जावेद खाँ, कृष्ण मुरारी सिंह,

विकास कुमार टुल्लू,मो समीउद्दीन,रामाश्रय राम, गोपाल मिश्रा,बिरेन्द्र यादव, चन्द्रशेखर प्रसाद सिंह, शादिक अली, भूषण शाही, रजनीश कुमार, बिरेन्द्र राय ,हरिशंकर मिश्रा, दिलीप चौधरी, राजू सहनी सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
