कटिहार में भारी बारिश के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दौरा रद्द

कटिहार में भारी बारिश के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित यात्रा हुआ रद्द, आज कटिहार मे कई योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के साथ-साथ बरारी विधानसभा मे विस्थापितों के लिए बसगीत पर्चा वितरण कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे सूबे के मुख्यमंत्री,ख़राब मौसम को देखते हुए फिलहाल कार्यक्रम को रद्द किया गया है आगे मौसम मे सुधार होते हीं फिर से जल्द आयोजित हो सकता है मुख्यमंत्री के कार्यक्रम.

दो दिनों के दौरे पर आज दिल्ली जाएंगे नीतीश कुमार, PM नरेंद्र मोदी से भी  होगी मुलाकात nitish kumar on two days tour of delhi meet with pm narendra  modi bramk -

बता दें मुख्यमंत्री कटिहार में करीब 300 करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात देने वाले थे. गुरुवार को हेलीकॉप्टर से शहर के बीएमपी सात के मैदान में उतरना तय था. बीएमपी मैदान में हेलीपैड निर्माण को अंतिम रूप दिया गया था.

बीएमपी सात मैदान से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से बरारी के जदयू विधायक विजय कुमार सिंह के आवास पर अल्पाहार करने के बाद सीएम मिरचाईबाड़ी में नव निर्मित जिला अतिथि गृह का उद्घाटन करते. जिला अतिथि गृह के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री हाजीपुर स्थित महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में नवनिर्मित सेंटर ऑफ एक्सेलेंस का लोकार्पण करने वाले थे.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महिला आइटीआइ कैंपस से सीएम सहायक थाना के नव निर्मित भवन सहित विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करने का कार्यक्रम तय था.

यहां के बाद सीएम हेलीकॉप्टर से बरारी के बीएम कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम विस्थापित परिवारों को बासगीत पर्चा बांटने का कार्यक्रम तय था. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गयी थी. तैयारी पूरी हो गई थी लेकिन भारी बारिश के कारण सीएम का दौरा रद्द हो गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading