अपने को ‘यादव नहीं गड़रिया’ बताने पर लालू का मांझी को करारा जवाब, कहा -‘ऊ मुसहर हैं क्या?’

पटना:अपना इलाज करवाने के बाद दिल्ली से पटना वापस आते ही आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव एक बार फिर पुराने तेवर में नजर आए. बड़ी बेटी मीसा भारती के साथ पटना एयरपोर्ट के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी पर हमला बोला. जाति को लेकर उठाए गए मांझी के सवाल पर भड़कते हुए उन्होंने उनकी ही जाति को लेकर उनको कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की.

मांझी पर भड़के लालू यादव

आरजेडी अध्यक्ष ने हम संरक्षक जीतनराम मांझी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें मांझी ने कहा था कि लालू यादव असल में यादव नहीं है, वह तो गड़रिया जाति से हैं. पत्रकारों ने जब लालू से इस बारे में पूछा तो उन्होंने करारा जवाब देते हुए पूछा कि’ऊ मुसहर हैं क्या?’

मीसा ने दिया मांझी को जवाब

वहीं, पाटलिपुत्र से आरजेडी सांसद मीसा भारती ने भी जीतनराम मांझी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री आजकल सभी लोगों को जाति का प्रमाण पत्र बांट रहे हैं. ऐसा लगता है कि अब हम सब को मांझी से पूछकर ही कास्ट सर्टिफिकेट बनवाना होगा.

मांझी ने क्या कहा था?

दरअसल, जीतनराम मांझी ने दावा किया है कि लालू यादव की जाति यादव नहीं है. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बेहद ही तल्ख लहजे में कहा कि मुझे जीतनराम शर्मा कहने वाले तेजस्वी यादव को अपने पिता से पूछना चाहिए कि वो किसके जन्मे हैं. सच तो ये है कि लालू की यादव नहीं, बल्कि गड़रिया है.

तेजस्वी ने मांझी पर बोला था हमला: 

पिछले दिनों नवादा अग्निकांड को लेकर तेजस्वी यादव ने मांझी पर निशाना साधते हुए कहा था कि जीतनराम मांझी और उनके बेटे संतोष कुमार सुमन आरएसएस स्कूल से पढ़े हैं, इसलिए वे लोग सच नहीं जानना चाहते हैं. बेवजह दोनों पिता-पुत्र इस घटना के लिए यादव समाज को बदनाम कर रहे हैं.

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.