अब छठ पूजा का महत्व जानने देश -विदेश से आएंगे श्रद्धालु, नीतीश सरकार ने शुरू की नई सुविधा

बिहार का महापर्व  छठ की छटा को अब देश-विदेश के पर्यटक करीब से देख-जान सकेंगे। इसके लिए छठ को पर्यटन उत्सव का रूप दिया जाएगा।इस बात की जानकारी खुद पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि छठ को लेकर विशेष टूर पैकेज बनाकर देश-विदेश के पर्यटकों को बिहार आमंत्रित किया जाएगा।

Chhath Puja 2022: छठ पूजा पर यूपी-बिहार के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की  सूची | Chhath Puja Special Trains 2022: Here is the List and Timings in  Hindi - Hindi Nativeplanet

इस मौके पर मंत्री ने 640 करोड़ से अधिक की पर्यटन विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। इसमें वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 509.78 करोड़ की नई योजना पर काम शुरू है, जबकि वर्ष 2024-25 के लिए 135 करोड़ की योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति हाल ही में मिली है।
इस राशि से गया के विष्णुपद मंदिर, गया जी धर्मशाला, राजगीर में सम्राट जरासंध स्मारक, जमुई में गरही डैम और औरंगाबाद में देव सूर्य मंदिर में पर्यटकीय सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि सीतामढ़ी के पुनौरा गांव में माता जानकी की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के बाद पुनौरा धाम में 50 एकड़ अतिरिक्त भूमि का अधिग्रहण कर नया प्रस्ताव गठित किया जा रहा है।
इधर, केंद्र सरकार के द्वारा अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच राम जानकी मार्ग का निर्माण भी किया जा रहा है। इस सड़क से पुनौरा धाम को जोड़ने के लिए राज्य सरकार के द्वारा भी पुनौरा धाम तक नई सड़क का निर्माण किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading