पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों में दुर्गा पूजा और छठ पर छुट्टी बढ़ाने की मांग लगातार उठ रही है. शुक्रवार को शिक्षक संघ की ओर से #RestorePoojaVacations अभियान चला. अब बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने भी शिक्षकों की इस मांग का समर्थन किया है, जिस पर जेडीयू ने केन्द्रीय मंत्री को पूरे राज्य में फलाहार की व्यवस्था कराने की सलाह दी है.

सोशल मीडिया पर हुआ ट्रेंड
इससे पहले शुक्रवार को बिहार के तमाम शिक्षकों ने दुर्गा पूजा और छठ की छुट्टियों को लेकर सोशल मीडिया पर अभियान चलाया. #RestorePoojaVacations अभियान शुक्रवार दोपहर कई घंटों तक ट्रेंड करता रहा. शिक्षकों की मांग थी की उन्हें पहले की तरह दुर्गा पूजा और छठ पर छुट्टियां दी जाय.

के के पाठक ने की थी छुट्टियों में कटौती
बता दें कि बिहार में बीपीएससी शिक्षकों को साल में 33 ईल और 16 सीएल का प्रावधान है. इसके अलावा दुर्गा पूजा में 12 छुट्टी, दिपावली और छठ पूजा के बीच 8 छुट्टी मिलाकर 23 दिनों की छुट्टी का प्रावधान था. बाद में इसमे कटौती कर दी गई. जिसका खूब विरोध हुआ. कई शिक्षकों ने तो इस्तीफा तक दे दिया.

अब साल में कितनी मिलेगी छुट्टी?
ईएल और सीएल की छुट्टियों में तो कोई कटौती नहीं की गई. लेकिन 23 दिनों की छुट्टी को घटाकर 11 दिन कर दिया गया था. दुर्गा पूजा पर तीन दिनों की छुट्टी, एक दिन दीपावली और छठ पूजा पर दो दिन की छुट्टी कर दी गई. बाद में तीज पर्व को लेकर दो दिन की छुट्टी दी गई थी. गुरुनानक जयंती, रक्षाबंधन, अनंत चतुर्दशी, जीतिया में भी अवकाश घोषित किया गया.

कब है दुर्गा पूजा और छठ ?
देशभर में दुर्गा पूजा का त्यौहार 3 अक्टूबर (कलश स्थापना) से शुरू होकर 12 अक्टूबर (दसवीं पूजा) को समापन होगा. जबकि छठ पूजा 2024 5 नवंबर नहाय खाय से शुरू होकर, 6 नंवबर को खरना, 7 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 8 नवंबक तो उषा अर्घ्य के साथ समापन होगा.
