BPSC से नियुक्त राज्य से बाहर के 46 शिक्षकों से डीईओ ने मांगा स्पष्टीकरण

दरभंगा जिले के विभिन्न प्रखंडों में बीपीएससी द्वारा बहाल किए गए राज्य से बाहर के 46 शिक्षकों की नियुक्ति पर सवाल खड़ा हो गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) समर बहादुर सिंह ने इन शिक्षकों से गलत आरक्षण का लाभ लेकर नौकरी हासिल करने के आरोप में स्पष्टीकरण मांगा है। इन शिक्षकों से पूछा गया है कि क्यों न उनकी सेवा को निरस्त कर दिया जाए, क्योंकि उनकी नियुक्ति सीटीईटी परीक्षा में 60 प्रतिशत से कम अंक लाने के बावजूद हुई है, जबकि राज्य के बाहर के अभ्यर्थियों के लिए ऐसी कोई छूट नहीं थी।

‘…तो नियुक्ति निरस्त कर दी जाएगी’
DEO ने कहा कि प्रथम और द्वितीय चरण में बहाल किए गए शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच के दौरान यह पाया गया कि कई शिक्षक, जिनके सीटीईटी में 60 प्रतिशत से कम अंक थे, कैसे नियुक्त हो गए। जबकि यह नियम केवल राज्य के अंदर के अभ्यर्थियों के लिए था। इस संदर्भ में सभी 46 शिक्षकों को एक सप्ताह के भीतर अपने साक्ष्यों के साथ स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। अगर वे ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो उनकी नियुक्ति निरस्त कर दी जाएगी।

शिक्षा विभाग में हड़कंप
इस पत्र के जारी होते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों की बहाली प्रक्रिया पर सवाल उठने के बाद सभी शिक्षक चिंतित हो गए हैं।

इन विद्यालय अध्यापकों से स्पष्टीकरण तलब
प्रावि बुढ़िया सुकरासी के देवकीनंदन, मवि सुघराइन के कुसुमलता यादव, प्रावि विशुनिया के प्रतिभा कांत, प्रावि पोहद्दी शनगाही टोला की शिवानी देवी, प्रावि बरियौल उर्दू के केएम राधिका यादव, नव प्राथमिक विद्यालय कहरिया के तपस कुमार मंडल, मध्य विद्यालय विष्णुपुर घाट के चंद्र प्रकाश, प्राथमिक विद्यालय सिसौनी के कमलेश कुमार, प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर की लेखिका, प्राथमिक विद्यालय गोढ़िया घाट की ज्योति, मध्य विद्यालय बकमंडल के केएम शिवानी, प्राथमिक विद्यालय गंगदह की पूजा, प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय रामनगर की अंजली कुशवाहा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्हौली की पारुल रानी,

उत्क्रमित मध्य विद्यालय मकरमपुर की ममता देवी, मध्य विद्यालय बलिया बेनीपुर की नूर सना, उत्क्रमित मध्य विद्यालय राजवाड़ा की कुमारी अर्चना, प्राथमिक विद्यालय राजेबाबू टोल की निधि तिवारी, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय जगदीशपुर की वंदना सिंह, मध्य विद्यालय छोटाई पट्टी की राजनंदनी, प्राथमिक विद्यालय जमाल की मंगेश लता, विद्यालय बालाघाट की गरिमा प्रजापति, मध्य विद्यालय मोहनपुर के केएम मानसी, नव प्राथमिक विद्यालय ढ़ाब कुसुमपट्टी की अर्चना देवी, प्राथमिक विद्यालय छतौना की सीमा यादव, उच्च माध्यमिक विद्यालय डीलाही के नरेंद्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय सुरह शक्ति की आरती देवी, मध्य विद्यालय चंदन पट्टी कन्या की सजारा खातून, उच्च माध्यमिक विद्यालय अथलोम की अर्चना कुमारी, उच्च माध्यमिक विद्यालय नभरपट्टी की रेखा देवी,

मध्य विद्यालय कमलदह की सायरा बानो, मध्य विद्यालय चनुआटोल की सुशीला, प्राथमिक विद्यालय रामनगर के अभिषेक सिंह, उच्च माध्यमिक विद्यालय भरतपुर की अर्चना गुप्ता, मध्य विद्यालय चकला की प्रिया भदोरिया, मध्य विद्यालय पोहद्दी की प्रतिभा, मध्य विद्यालय कानपुर की कांति देवी, मध्य विद्यालय कनोखर की अर्चना कुशवाहा, राजकीय बुनियादी विद्यालय मोरो की हुमैरा खानम, उच्च माध्यमिक विद्यालय बसैला की कंचन कुशवाहा, मध्य विद्यालय लोहानी की सृष्टि गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय पोहद्दी सांगाही टोला की शिवानी देवी, प्राथमिक विद्यालय लरौछघाट की सुमित्रा चौहान और उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय किरतपुर की केएम समीक्षा आदि।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading