विदेशों में भी बढ़ी वंदे भारत ट्रेन की लोकप्रियता, जानिए क्या है पसंद की वजह…

वंदे भारत बिहार के तमाम राज्य में चलाई जा रही है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से लोग आसानी से कम समय में यात्रा कर रहे हैं। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वंदे भारत ट्रेन की लोकप्रियता अब बढ़ती जा रही है। वंदे भारत ट्रेन को केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेश के लोगों के द्वारा भी पसंद किया जा रहा है। विदेशों में वंदे भारत की मांग तेजी से बढ़ रही है। जानकारी अनुसार चिली, कनाडा, मलेशिया  जैसे देशों ने वंदे भारत में दिलचस्पी दिखाते हुए इन ट्रेनों के आयात करने का मन बना लिया है।

वंदे भारत ट्रेनों को लेकर विदेशों में लोकप्रियता के कई कारण बताए जा रहे हैं। दरअसल, वंदे भारत दूसरे देशों में निर्मित ऐसी ट्रेनों की कीमत से सस्ती है। बाकी देशों के ऐसी ट्रेनों की कीमत 160-180 करोड़ रुपए हैं तो वहीं भारत में वंदे भारत ट्रेन 120-130 करोड़ रुपए में आ जाती है। कीमत के साथ ही वंदे भारत की रफ्तार इसे और लोकप्रिय बना रही है। जानकारी अनुसार वंदे भारत 0 से 100 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने में सिर्फ 52 सेकेंड लगते हैं।

बता दें कि, वंदे भारत ट्रेन की रफ्तार जापान की बुलेट ट्रेन से भी अच्छी है। जापान की बुलेट ट्रेन 0 से 199 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 54 सेकेंड लगाती है। वहीं वंदे भारत की डिजाइन भी देश के साथ साथ विदेश के लोगों को पसंद आ रही है। वहीं इस ट्रेन में ऊर्जा खपत भी बहुत कम है। रेलवे भी वंदे भारत ट्रेनों को पर्याप्त संख्या बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

दूसरी ओर, भारतीय रेलवे तेजी से अपने ट्रैक नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में 31,000 किमी से अधिक ट्रैक जोड़े गए हैं। हमारा लक्ष्य 40,000 किलोमीटर अतिरिक्त ट्रैक जोड़ना है। इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि बुलेट ट्रेन पर काम योजना के मुताबिक चल रहा है और बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading