यात्रीगण कृपया ध्यान दें….मुजफ्फरपुर से चलेगी ये तीन और जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेन

त्योहार की भीड़ के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने तीन और त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। तीनों ट्रेन मुजफ्फरपुर से होकर गुजरेगी। ये आनंद विहार-राधिकपुर, नई दिल्ली-दरभंगा व बरौनी-उधना के बीच चलेंगी।

सीपीआरओ ने बताया कि आनंद विहार व राधिकापुर के बीच एक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 14012/14011 चलाई जायेगी। आनंद विहार टर्मिनस से इसका नियमित परिचालन 06 अक्टूबर से प्रत्येक रविवार को तथा राधिकापुर से 08 अक्टूबर से प्रत्येक मंगलवार को किया जायेगा।

इसमें एसी प्रथम श्रेणी का एक, एसी द्वितीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के छह, शयनयान श्रेणी के आठ, साधारण द्वितीय श्रेणी के तीन सहित कुल 22 कोच होंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading