फोन नहीं उठा रहे गलत कर रहे हैं! आखिर क्यों अखिलेश नहीं उठाते तेज प्रताप का कॉल

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एक यूट्यूब चैनल से खुल कर बातचीत की है। इस दौरान तेज प्रताप यादव ने अपनी जिंदगी की कई पहलुओं पर भी बेबाकी से अपनी बात रखी है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनका फोन नहीं उठाते हैं।

जब इस साक्षात्कार में तेज प्रताप यादव से पूछा गया कि क्या अखिलेश यादव से उनकी बातचीत होती है? इसपर तेज प्रताप यादव ने कहा कि अखिलेश जी से वीडियो कॉल पर बातचीत होती है। जब इस साक्षात्कार मे तेज प्रताप यादव से पूछा गया कि आपने उनको मोटापे पर कुछ कह दिया था। इसपर तेज प्रताप यादव ने कहा कि हां तो पेट निकल जाएगा तो क्या बोलेंगे, मोटा ही ना हो गए हैं…ऐसा नहीं ना बोलेंगे कि भैंस हो गए हैं।

तेज प्रताप यादव से पूछा गया कि क्या इसके बाद अखिलेश यादव का फोन उनके पास आय़ा था? तब तेज प्रताप यादव ने कहा कि नहीं फोन तो नहीं आया। फोन नहीं उठा रहे हैं वो तो गलत कर रहे हैं। फोन उनको उठाना चाहिए। उनसे मेरा पारिवारिक संबंध है।

मेरी बहन वहां है और अखिलेश जी और उनके परिवार का हम सम्मान करते हैं। लेकिन अभी वो फोन नही उठा रहे हैं। हम लगातार उनको फोन किए वीडियो कॉल मेरा रिसीव नहीं किए।

कहीं होंगे, बिजी होंगे वो…अपने काम में भी लोग व्यस्त रहते हैं तो कई बार फोन नहीं देख पाते हैं। लेकिन पहले उठा लेते थे मेरा फोन लेकिन अब फोन उठाना बंद कर दिए हैं। बहुत लोग ऐसे होते हैं उनको वीडियो कॉल पर बात करने में शर्म आ जाता है।

इसके बाद तेज प्रताप यादव ने कहा कि बहुत लोग जब चांद पर चले जाते हैं जब काफी ऊपर चले जाते हैं तो सोचते हैं कि वीडियो कॉल पर मेरा स्क्रीनशॉट लेकर चीप हरकत करेगा। हम किसी का भी वीडियो कॉल उठा लेते हैं, मेरे अंदर यह सब नेचर नहीं है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading