पटनाः हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव रिजल्ट को लेकर नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है. केंद्रीय लघु एवं सूक्ष्म मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. इस दौरान उन्होंने हरियाणा में कांग्रेस को मजबूत बताया हालांकि कई सवाल भी उठाए.
संविधान को खतरा बताना गलत
विरोधियों को परामर्श देते हुए कहा कि डेमोक्रेसी में विश्वास कीजिए. अब यह कहना कि संविधान खतरे में है तो यह गलत है. संविधान खतरे में रहता तो वह चुनाव जीतते क्या? मेरा कहने का मतलब है की चिट भी उनका और पट भी उनका, यह कैसे चलेगा?’ जनता का जो भी निर्णय होगा हमलोग उसे मानेंगे.

370 नहीं हो सकता है खत्म
जम्मू में धारा 370 पर कहा कि यह भारत के लोगों को देखना चाहिए कि कश्मीर को पाकिस्तान में मिलाएंगे और ऐसी सरकार को अगर वहां के लोग जीत देते हैं तो यह हमारे संघात्मक ढांचे पर एक खतरा है. इस खतरा को एनडीए के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे. अगर कश्मीर की बात आयेगी तो हर तरह से वहां से निपटेंगे.

370 हटने के बाद चुनाव
मांझी ने कहा कि 370 हटने के बाद वहां पर चुनाव हो रहा है. अगर हस्तक्षेप करते तो चुनाव जीत जाते क्या..? एनडीए जनतांत्रिक तरीके से काम कर रही है. इस पर भरोसा करना चाहिए. 370 धारा हटने से से कश्मीर को फायदा ही हुआ है.



