बिहार : राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, 46 अधिकारियों का हुआ तबादला

पटना:बिहार की राजधानी पटना में सरकार ने राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल कर दिया है. एक तरफ जहां बिहार में भूमि सर्वे हो चल रहा है. वहीं राजस्व विभाग के 46 पदाधिकारी इधर से उधर किए गए हैं. सरकार ने औपचारिक तौर पर अधिसूचना भी जारी कर दी है. पटना सदर के अंचल अधिकारी को भी बदल दिया गया है. संपतचक में पदस्थापित राजीव रंजन को पटना सदर का अंचल अधिकारी बनाया गया है. तबादले को सरकार का बड़ा एक्शन बताया जा रहा है.

एक्शन मोड में है बिहार सरकार

पूरे बिहार में भूमि सर्वे को लेकर सरकार एक्शन मोड में है. वहीं अब इन अधिकारियों के तबादले के पीछे का कारण सर्वे में हो रही गड़बड़ी बताई जा रही है. भूमि सर्वे के दौरान लगातार मिल रहे शिकायतों के बाद बिहार सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है. राजस्व पदाधिकारी का तबादला का मुख्य उद्देश्य बिहारमें चल रहे जमीन सर्वे के काम में और अधिक प्रादर्शिता लाई जा सके.

पुनपुन के राजस्व पदाधिकारी भी बदले

बता दें कि पुनपुन के राजस्व पदाधिकारी भी बदल दिए गए हैं. विनय कुमार चौधरी को पुनपुन, मुरारी चौहान को मसौढ़ी, मनीष कुमार को बिक्रम, ममता रानी को दुल्हिनबाजार व अनुज कुमार को मनेर के राजस्व अधिकारी पद पर भेजा गया है। शिवशंकर गुप्ता व अनुजा सिन्हा राजस्व (सर्वे) प्रशिक्षण संस्थान, शास्त्रीनगर में राजस्व पदाधिकारी सह कानूनगो बनाए गए हैं.

उदयकांत चौधरी भेजे गये कटिहार

इसके अलावा फुलवारीशरीफ के विमल कुमार गुप्ता को आरा सदर, कविभूषण प्रसाद को पालीगंज से उदवंतनगर (भोजपुर), धनरुआ के तत्कालीन सीओ ऋषि कुमार को खानपुर (समस्तीपुर) का राजस्व अधिकारी, पालीगंज के तत्कालीन सीओ राकेश कुमार को चकबंदी पदाधिकारी बिहियां (भोजपुर) तथा सहायक बंदोबस्त अधिकारी उदयकांत चौधरी को कटिहार भेजा गया है.

भूमि सर्वे को लेकर किया गया तबादला

दरअसल, दशहरा उत्सव के दौरान आमतौर पर तबादले नहीं होते क्योंकि अधिकारियों की तैनाती मजिस्ट्रेट के तौर पर लाइन ऑर्डर में किया जाता है. भूमि सर्वे को देखते हुए सरकार ने आनन फानन में तबादला किए गये हैं.

अधिकारियों को तत्काल ज्वाइन करने को कहा गया है .वरीय पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वह ऐसे अधिकारियों को शीघ्र छोड़ दें जिन्हें का तबादला हुआ है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.