राजगीर में एशियन महिला हॉकी प्रतियोगिता, खिलाड़ियों को उनके देश अनुसार मिलेगा खाना

गया: बिहार के राजगीर खेल अकादमी में पहली बार ‘एशियन महिला हॉकी प्रतियोगिता’ का आयोजन होगा. इसमें महिलाओं की छह टीमें भाग लेंगी. जिनमें चीन, जापान, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और भारत शामिल है.

एशियन महिला हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी हॉकी टीमों के गया में ही ठहरने की व्यवस्था की जाएगी. डीएम ने खिलाड़ियों के ठरहने की व्यवस्था का निरीक्षण किया.

बोधगया में ठहरेंगे सभी खिलाड़ीः जिला पदाधिकारी ने बताया कि सभी टीम के सदस्यों के ठहरने के लिए बोधगया में व्यवस्था की गयी है. खिलाड़ियों के आरामदायक अवसान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी.

खिलाड़ियों के ठहरने के लिए होटल हयात पैलेस बोधगया एवं बुद्धा रिसॉर्ट में व्यवस्था की जा रही है.

जिला पदाधिकारी ने सभी होटलों के प्रबंधन को अतिथियों से कुशल व्यवहार, उनके देश के अनुसार भोजन तैयार करने को कहा है.

कमरों की साफ-सफाई का निर्देशः डीएम ने कहा कि कमरों की पूर्ण सफाई, बिजली की वायरिंग की जांच, स्विमिंग पुल में पानी की उचित ढंग से सफाई और इसका प्रमाण पत्र रखने के लिए कहा गया है.

साथ ही पूरे परिसर में प्रतिदिन दो बार फॉगिंग करने के लिए और पूरे परिसर में उच्चस्तरीय साफ सफाई एवं शांतिपूर्ण वातावरण रखने के निर्देश दिए गये हैं. डीएम त्याग राजन ने खेल पदाधिकारी को बोधगया में आवासन के संबंध में तैयारी करने का निर्देश दिया है.

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.