बिहार में ठंड के स्वागत के लिए हो जाइये रेडी, इस समय से होने लगेगा सर्दी का अहसास

पटना. बिहार में मौसम का मिजाज अब बदलता जा रहा है और बारिश के दिन बीत गए हैं और अब हल्की ठंड का अहसास भी रात में होने लगी है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, आने वाले 2 से 3 सप्ताह में प्रदेश में पछुआ हवा का प्रवेश पूरे तरीके से हो जाएगी जिसके कारण ठंड का अनुभव होने लगेगा.

इस दौरान रात के तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी. हालांकि, दिन के तापमान में थोड़ी बढ़त बढ़ोतरी हो सकती है जिसके कारण लोग उमस से भी परेशान हो सकते हैं.

दरअसल, बिहार के निचले इलाकों से पश्चिमी हवा अब ऊपर की ओर बढ़ रही है जिसके कारण धीरे-धीरे तापमान में कमी आने की संभावना है.

मौसम विभाग ने बताया है कि दीपावली और छठ महापर्व के आसपास अच्छी ठंड की शुरुआत हो सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में अभी किसी भी तरह की मौसमी गतिविधियां नहीं है जिसके कारण मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन कई जिलों में बादल छाए रहेंगे.

हालांकि, बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है और बिहार के सभी जिलों में मौसम शुष्क बने रहने की के आसार हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.