CM नीतीश आज करेंगे ‘हॉकी ट्रॉफी गौरव यात्रा’ का शुभारंभ

पटना:बिहार के राजगीर में 11 नवंबर से 20 नवंबर तक वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का आयोजन होगा. इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ट्रॉफी गौरव यात्रा की शुरुआत करेंगे. 14 अक्टूबर से 10 नवंबर तक पंजाब, हरियाणा, ओडिशा और झारखंड के साथ बिहार के सभी 38 जिलों में ट्रॉफी गौरव यात्रा गुजरेगी. सीएम आज शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री आवास एक अन्ने मार्ग में इसका शुभारंभ करेंगे.

लोगो और शुभंकर का कर चुके हैं अनावरण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप के लोगों और शुभंकर का अनावरण किया था. वहीं, आज ट्रॉफी गौरव यात्रा की शुभारंभ करेंगे. बिहार सरकार ने पहले ही एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए कैबिनेट से स्वीकृति दी और 10 करोड़ रुपये की राशि भी जारी की है.

सीएम ने हाल ही में राजगीर में हॉकी खेल परिसर का उद्घाटन किया था, जिस पर 11 नवंबर से 20 नवंबर तक एशियन हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2024 के लिए मुकाबला होगा.

11-20 नवंबर तक वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी

राजगीर हॉकी स्टेडियम की शुरुआत एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप से ही हो रही है और इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है. ट्रॉफी गौरव यात्रा पांच राज्यों से होकर गुजरेगी, जिसमें पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, झारखंड और बिहार शामिल है.

बिहार के सभी 38 जिलों से ट्रॉफी गौरव यात्रा निकलेगी. ट्रॉफी गौरव यात्रा की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कर देंगे और यह खेल शुरू होने से पहले 10 नवंबर तक चलेगा.

बिहार में महिला हॉकी का बड़ा आयोजन

बिहार में महिला हॉकी का बड़ा आयोजन होने जा रहा है. राजगीर में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण किया गया है और इसके कारण ही यह आयोजन संभव हो रहा है. अब नीतीश सरकार की ओर से तैयारी में कोई कोर-कसर नहीं रह जाए, इसकी हर संभव कोशिश हो रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading