बिहार में बदलने लगा मौसम का मिजाज, ठंड को लेकर पढ़ें IMD का नया अपडेट

दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश से लौट चुका है। इसके साथ ही हवाओं ने दिशा बदलना शुरू कर दिया है। अब तक राज्य में दक्षिण-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव ज्यादा देखा जाता था, लेकिन मौसम के करवट बदलने के कारण अब उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने सिसकना शुरू कर दिया है।

हवाओं की दिशा में बदलाव होने के कारण मौसम में भी बदलाव देखा जा रहा है। आजकल दिन ढलते ही शाम को गुलाबी ठंड का अहसास होने लग रहा है। वहीं, दोपहर में उमस से लोगों को परेशानी हो रही है।


पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि बिहार के मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। अब धीरे-धीरे रात में आर्द्रता बढ़ती चली जाएगी।

रात के तापमान में दिखेगा आठ से दस डिग्री सेल्सियस का अंतर

अगले कुछ दिनों में राज्य के दिन एवं रात के तापमान में आठ से दस डिग्री सेल्सियस का अंतर देखा जा सकता है। रविवार को डिहरी राज्य का सर्वाधिक ठंडा दिन रहा है। वहां पर न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, बांका एवं नवादा में सर्वाधिक तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अगले दिन से चार दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। उसके बाद ही मौसम में बदलाव होगा। फिलहाल राज्य का अधिकतम तापमान औसतन 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं रविवार को पटना में अधिकतम तापमान 31.4 एवं न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अब राजधानी के तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट आएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.