दरभंगा: श’राब मा’फियाओं ने सिपाही का फो’ड़ा सि’र, पुलिस पर लगा गं’भीर आ’रोप

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले के बहेरा थाना के त्रिमुहानी में शराब बिक्री की सूचना पर बेनीपुर मद्य निषेध थाना की टीम छापेमारी करने पहुंची, जहां शराब कारोबारियों के द्वारा पुलिस पर हमला कर दिया गया. हमले में एक सिपाही घायल हो गया.

दरभंगा में शराब माफियाओं का पुलिस पर हमला

घटना के बाद मद्य निषेध थाना की पुलिस ने शराब कारोबारियों को खदेड़ कर पीटना शुरू किया. देखते ही देखते सभी कारोबारी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. वहींं घटना के बाद अवर निरीक्षक के आवेदन पर 6 ज्ञात और 12 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

पुलिस पर बाइक को क्षतिग्रस्त करने का आरोप

उसी क्रम में शराब कारोबारी के दरवाजे के सामने सड़क पर खड़े एक बाइक को पुलिस कर्मी बांस और पत्थर से क्षति पहुंचाने लगे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं पुलिस की इस हरकत को देखकर लोग निंदा कर रहे हैं.

वहीं बेनीपुर मद्य निषेध थाना की अवर निरीक्षक डेजी कुमारी ने बताया कि 6 अक्टूबर को शराब कारोबारी को पकड़ने के लिए उनकी टीम बहेरा थाना क्षेत्र के त्रिमुहानी पहुंची थी.

सिपाही चंदन का फूट सिर

उन्होंने बताया कि सिपाही चंदन कुमार सिंह को सिविल ड्रेस में शराब खरीदने के लिए भेजा गया. शराब मिलने के बाद जैसे ही चंदन ने टीम को सूचना देकर कारोबारी को दबोचा, इतने में कारोबारी के 10 से 12 सहयोगी मोटरसाइकिल से वहां पहुंच गए. सिपाही चंदन पर सभी लोगों ने हमला कर दिया.

मद्य निषेध थाने की पुलिस के खिलाफ आवेदन

वहीं बहेड़ी थाना क्षेत्र के सुसार गांव निवासी पिंटू कुमार चौपाल के द्वारा मद्य निषेध की अवर निरीक्षक डेजी कुमारी सहित सिपाही विजय कुमार, नितेश कुमार, पूजा कुमारी और चंदन कुमार सिंह के विरुद्ध आवेदन दिया गया है.

आरोप लगाया गया है कि बेवजह इनके मोटरसाइकिल को बांस और ईंट से क्षतिग्रस्त कर दिया गया. उनसे 3 हजार रुपया भी छीन लिया गया है. वही उन्होंने आरोप लगाया है कि उस दौरान पुलिस वालों ने उनके साथ मारपीट भी की है. बहेड़ी थाना की पुलिस आवेदक के द्वारा दिए गए आवेदन की तहकीकात कर रही है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading