बिहार में मानसून की विदाई होने के साथ मौसम का मिजाज बदल रहा है। राज्य में पुरवा व पछुआ हवा की दिशा निरंतर बदल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में पछुआ की जगह अगले 24 घंटे के दौरान पुरवा हवा चलने से बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इसके साथ साथ पूर्वी भागों के कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है।



बिहार के 8 जिलों में मौसम बदलने का अलर्ट
बिहार के कटिहार, पूर्वी चंपारण, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया में मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। इन जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं।



इस बारिश के बाद ठंडी हवा चलने से लोगों को सिहरन महसूस होगी। कुछ जगहों पर तो कुहासा भी देखने को मिल रहा है। इसलिए लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।




