बिहार में जहरीली शराब का तांडव
बिहार के सिवान और सारण जिलों में जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. अब तक 30 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है. सिवान और सारण जिला प्रशासन मे अब तक 25 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है, जिनमें सिवान के 20 और सारण के 5 मृतक शामिल हैं. इस बीच मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घटना स्थल पर जाकर जांच के लिए कहा है.



2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SIT गठित
जहरीली शराब से मौतों की जांच के लिए सारण जिला प्रशासन द्वारा एसआईटी का गठन किया गया है. वहीं छपरा में जहरीली शराब कांड में मशरख थाने के एसआई रामनाथ झा और चौकीदार महेश राय को सस्पेंड कर दिया है. जबकि कार्य में लापरवाही बरतने के लिए मशरख थानाध्यक्ष और एएलटीएफ प्रभारी को नोटिस जारी किया गया है. मामले में सारण पुलिस ने अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है.
सिवान में जहरीली शराब से 25 मौत, 63 भर्ती
सिवान और छपरा अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, अब तक सिवान से 63 और सारण जिले में 10 लोगों की स्थिति नाजुक है, जबकि कई लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है. सिवान सदर अस्पताल में मृतकों की संख्या लगाता बढ़ती जा रही है, जबकि अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कर 63 हो गई है. कई लोगों को पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है.


कहां से शुरू हुआ जहरीली शराब का तांडव
बताया जाता है कि सिवान जिले के भगवानपुर हाट के मेले में स्प्रिट से बनी शराब बेची गई थी. लोगों ने यहीं शराब पी थी और जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला शुरू हो गया. सिवान के जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के मुताबिक मंगलवार की शाम को सिवान के भगवानपुर हाट में कौड़िया पंचायत वैश्य टोली गांव में कई लोगों में उल्टी, पेट दर्द और सिरदर्द जैसे लक्षण के बाद सभी को भगवानपुर पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र) में भर्ती कराया गया.

लगातार बढ़ रहा मौत का आंकड़ा
स्थानीय प्रशासन की मानें तो पीड़ितों ने मंगलवार शाम जहरीला पेय पदार्थ का सेवन किया था. जिसके बाद रात के करीब 9 बजे सभी लोगों में लक्षण दिखने लगे. कई लोगों ने पेट दर्द, उल्टी और सिरदर्द की शिकायत की. जिसके बाद सभी को स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया. इसके बाद मंगलवार रात को अरविंद सिंह की मौत हो गई. जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया. इसके बाद मौक का आंकड़ां लगातार बढ़ता गया. बुधवार सुबह चार लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचे.

सारण में जहरीली शराब से कई लोगों की मौत
दूसरी तरफ मंगलवार शाम सारण जिले में जहरीली शराब से दो लोगों की मौत की खबर आई. मृतक की पहचान मशरख के ब्राहिमपुर काइया टोला निवासी इस्लामुद्दीन और शमशाद अंसारी के रूप में हुई. इसके बाद बुधवार रात मशरख के पिलखी निवासी प्रदीप शाह और गंडामन धर्म सती के रहने वाले शिव जी ठाकुर की मौत हो गई. सारण प्रशासन ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है. जबकि मौत का आंकड़ा 6 पहुंच गया है और कई लोगों का छपरा सदर अस्पताल में इलाज जारी है.

कई लोगों की आंखों की रोशनी गई
पोस्टममार्टम के बाद दोनों का शव परिजनों को सौंप दिया गया है. वहीं जहरीली शराब पीने से चार लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है, जिसके बाद सभी को छपरा सदर अस्पताल लाया गया है. जिनकी आंखों की रोशनी गई है, उनमें इब्राहिमपुर के ठाकुर द्वारका नंद मुरारी, बिशनपुरा के सरोज, कुदरिया के हीरालाल करण और बिशनपुरा के अजीत शामिल हैं. बेहतर इलाज के लिए सात लोगों को पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है.

जहरीली शराब से मौतों पर क्या बोले मंत्री?
बिहार में जहरीली शराब से मौत के बीच मद्य निषेद मंत्री रत्नेश सदा ने घटना पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रह है. बिहार में शराबबंदी पर लोगों को जागरूक करने की जररूत है. मंत्री ने कहा है कि शराब माफियाओं पर लगान लगाने के लिए सीसीए लाया जाएगा. इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात होगी और सरकार आगे की कार्रवाई करेगी.
