‘RJD से है श’राब मा’फिया का कनेक्शन’ डिप्टी CM का तेजस्वी यादव पर बड़ा आ’रोप

पटनाः पिछले साल छपरा शराबकांड पर नीतीश सरकार को दोषी मानने वाले विजय सिन्हा इसबार राजद पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. बिहार डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि शराब माफिया का राजद से कनेक्शन है. बिहार सरकार ने जांच का आदेश दिया है. जो भी इसमें शामिल हैं, ऐसे लोगों का नाम उजागर किया जाएगा.


राजद पर गंभीर आरोप

विजय सिन्हा पटना एयरपोर्ट पर मीडिया को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने छपरा, सिवान और गोपालगंज में हुई मौत के बाद राजद पर निशाना साधा. कहा कि बिहार में अवैध शराब की बिक्री राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े लोग कर रहे हैं. कहा कि तेजस्वी यादव कुछ भी कह ले लेकिन जनता ने देखा है कि पिछले चुनाव में गोपालगंज से उन्होंने कैसा उम्मीदवार को खड़ा किया था.

दोषी पर होगी कार्रवाई

बता दें कि पिछले विपक्ष में रहते हुए विजय सिन्हा ने साल मशरख शराबकांड पर शराबबंदी को फेल बताया था. नीतीश सरकार को इसके लिए दोषी माना था और इस्तीफा की मांग की थी. इसबार सत्ता पक्ष में हैं तो शराबबंदी का समर्थन कर रहे हैं.

शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूरे बिहार में शराबबंदी है. हालांकि उन्होंने इस घटना को लेकर कहा कि शराबबंदी के बावजूद शराब बेचना गलत है. इसपर कार्रवाई होगी. जो दोषी होंगे उसे बख्शा नहीं जाएगा.

राजद से शराब माफिया का कनेक्शन

विजय सिन्हा ने कहा कि इससे पहले भी छपरा में शराबकांड हुआ था. विपक्ष में रहते हुए कई तरह के सवाल उठाए थे लेकिन तेजस्वी यादव सरकार में होते हुए पीड़ित से मिलने तक नहीं गए थे.

उस समय जिन-जिन लोगों पर कार्रवाई करनी नहीं किए और आज सवाल उठा रहे हैं. विजय सिन्हा ने कहा कि अभी भी अवैध शराब के धंधा में सबसे ज्यादा राजद के लोग शामिल हैं. सिन्हा ने कहा कि उनके पास इसका प्रमाण है कि राजद से शराब माफिया का कनेक्शन है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading