पटना: शराबबंदी वाले बिहार में जहरीली शराब कांड ने एक बार फिर से लोगों को झकझोर कर रख दिया है. मौत का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. सिवान,सारण और गोपालगंज में मौत का तांडव जारी है.

सिवान में 32, सारण में 13 और गोपालगंज में 2 की मौत की खबर है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर 47 लोगों की जान लेने वाली शराब जहरीली कैसे बन गई.

सारण डीएम का बड़ा खुलासा
इस मामले में सारण के जिलाधिकारी अमन समीर ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि हम लोगों को जो घटनास्थल से शराब मिली थी, उसका लैब टेस्ट करवाया गया.
उसमें 80 परसेंट मिथाइल अल्कोहल पाई गई है, जो स्वास्थ्य के लिए काफी घातक होती है. शराब के जहरीले होने का मुख्य कारण इसमें मिथाइल अल्कोहल का पाया जाना होता है.






