शिवहर : पुरनहियां के चिरैया में सिलेंडर के लींकेज से लगी आग से दो घर जल कर राख

शिवहर , पुरनहिया प्रखंड के चिरैया गांव में मंगलवार की देर शाम गैस सिलेंडर के लिंकेज से लगी आग से दो घर सहित एक लाख से अधिक संपत्ति जल कर राख हो गया है।

प्रमोद ठाकुर की पत्नी उर्मिला देवी के नाम पर इंडेन का कनेक्शन था एक वैध कनेक्शन से सिलेंडर लींकेज से आग लगी, जिस आग से घर जल कर राख हो गया। जिस घर में 50000 नगद जो कि छत के ढलाई के लिए रखा गया था ,साथ में आभूषण था इसके अलावा घर कपडा वगैरह-संपत्ति भी जल कर राख हो गया।

संतोष ठाकुर आग को बुझाने के क्रम में घर में फंसी 2 वर्ष की बालिका जिसको निकालने के क्रम में ग्रामीण संतोष ठाकुर झुलस गए । जिनका स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां शिवहर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्षति का कारण सिलेंडर का लीकेज होना बताया जा रहा है ।जल्द ही प्रशासनिक पुष्टि के बाद गैस वितरक कंपनी से मुआवजे के लिए संघर्ष होगा।

अदौरी खोरी पाकड़ पुल निर्माण संघर्ष समिति राशि दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे। बताया गया है कि फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया।

*कन्हैया कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading