मुजफ्फरपुर : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में दो व चार वर्षीय बीएड के अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान मेरिट लिस्ट व काउंसिलिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए दर्जनों छात्र विश्वविद्यालय पहुंचे थे।


वहां बीएड के नोडल पदाधिकारी से मुलाकात नहीं होने पर छात्रों का आक्रोश बढ़ गया। विरोध इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई।

साथ ही समझाने पहुंचे विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की की गई। इस हंगामें के बाद पुराने मेरिट लिस्ट को रद्द कर दिया गया है साथ ही बतया गया है कि नया लिस्ट जल्द ही जारी किया जायेगा।







