पटनाः राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने दावा किया है कि झारखंड में इंडिया गठबंधन की जीत होगी. कहा कि हमारे गठबंधन की ही सरकार फिर से झारखंड में बनने वाली.


इस दौरान उनसे पूछा गया कि तेजस्वी तेजस्वी यादव झारखंड में प्रचार कर रहे हैं, आप कब जाएंगे इसपर उन्होंने कहा कि झारखंड में 81 सीटों पर विधानसभा चुनाव होना है. इंडिया गठबंधन ने राजद को 6 सीटें दी है.

राजद ने चतरा से सत्यानंद भोक्ता की बहू रश्मि प्रकाश, कोडरमा से सुभाष यादव, देवघर से सुरेश पासवान, गोड्डा से संजय प्रसाद यादव, विश्रामपुर से नरेश प्रसाद सिंह और हुसैनाबाद से संजय कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है. आपको बता दें कि सुभाष यादव फिलहाल जेल में हैं.







