दीपावली से एक दिन पहले यम दीप जलाया जाता है, क्या आपको पता है कि यह यम दीप क्यों जलाया जाता है और इसकी जलाने की क्या विधि होती है, इस वर्ष इस यम दीप के जलाने का क्या शुभ मुहूर्त है.



अपने पूर्वजों को दीप दान करने को ही यम दीप कहा जाता है, यानी सरल भाषा में समझे, तो जो आपके पूर्वज मृतप्राय हो चुके हैं, उनको दीपदान किया जाता है.




जानें यम दीपक जलाने का शुभ मुहूर्त
उन्होंने बताया कि इस दीपदान के भी अपने महत्व हैं और इसे जलाने के वक्त एक मंत्र भी कहा जाता है. यम दीप घर के मुख्य द्वार पर एक निकलता है और एक जहां घर के कचरे फेंके जाते हैं, उस स्थान पर यम दीप को जलाया जाता है.

उसमें गाय के गोबर से निर्मित दीपक को ही जलाया जाता है, जिसे दक्षिण दिशा की ओर जलाते हैं. आज शाम 6:32 से लेकर 8:28 के बीच में इस दीप को यम दीप को जलाने का शुभ मुहूर्त है.

क्या है यम दीपक जलाने की मान्यता
इसकी पौराणिक मान्यता भी है कि इस दीपक के जलने का महत्व एक यह भी बताया जाता है, यम देवता से और अपने पितृ वर्ग से परिवार की रक्षा के लिए यम दीप जलाकर प्रार्थना की जाती है.

ऐसा करने से परिवार में अकाल मृत्यु का भय कम होता है. इस दीपक को घर से बाहर जलाया जाता है. इसके पीछे की भी एक अपनी पौराणिक मान्यता है.

यह दीपक पितृ वर्ग और यम देवता के लिए जलाया जाता है, जो मृत्यु के देवता हैं और जिस कारण से इसे घर से बाहर जलाया जाता है.