रात के अंधेरे में जेसीबी लेकर पहुंची थी पुलिस टीम, बालू मा’फियाओं ने कर दिया ह’मला

रोहतासः बिहार के रोहतास में अवैध बालू खनन करने वाले माफियाओं का मनोबल बढ़ गया है. सोमवार की रात पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया. घटना जिले के अमझोर थाना क्षेत्र के बिशूनपुरा घाट की है.

सोमवार की रात घाट काटने के खिलाफ छापेमारी करने गयी थी. इसी दौरान बालू माफिया ईंट-पत्थर से हमला कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी रौशन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू की.

रोहतास में पुलिस पर हमला: एसपी ने बताया कि इस मामले में चार नामजद समेत 40 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि करीब 50 की संख्या में बालू माफिया थे. पुलिस पर एक साथ हमला कर दिया.

पुलिस ने किसी तरह भागकर वहां से जान बचायी. वहीं जेसीबी लेकर भगाने के क्रम में एक पिकअप वैन से टकरा गई, जिसमें पिकअप वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

बालू घाट काटने गयी थी टीमः एसपी के मुताबिक इस मामले में तिलौथू के सीओ अमीन आशीष कुमार द्वारा दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि वे जेसीबी से अवैध बालू घाट काटने गए थे.

किंतु अवरोध पैदा करने के लिए सामाजिक तत्वों ने रास्ते में ही गड्ढा कर दिया और जेसीबी काट कर लौटने के दौरान हरवे-हथियार, पत्थर आदि से हमला कर दिया.

40 के खिलाफ केस दर्जः दर्ज प्राथमिकी में काली बिगहा निवासी अवधेश यादव के पुत्र विशाल यादव, सिंहासन सिंह के पुत्र गुड्डू यादव, रामदेही रानी मासी बबलू यादव, बिशनपुर निवासी करिया समेत 40 अज्ञात लोग शामिल हैं.

पुलिसकर्मियों में यह चर्चा है कि अमझोर थानाध्यक्ष श्याम कुमार के छुट्टी पर जाने के बाद ही अवैद्य बालू घाट की कटाई क्यों की गई? पूर्व से अवैद्य घाट चला रहा ता तो थानाध्यक्ष द्वारा अबतक कारवाई क्यों नहीं की गई. कई बार हुई कार्रवाई पर नहीं लगी रोकः गौरतलब है कि अवैध विशुनपूरा बालू घाट को दो वर्ष पूर्व तत्कालीन एसपी आशीष भारती द्वारा बिशनपुरा घाट पर छापेमारी के दौरान करीब 16 ट्रैक्टर पकड़े गए थे जबकि भारी मात्रा में बालू चोरी होने से बचाया गया था. इधर कुछ माह से घाट से बालू चोरी का सिलसिला चालू हो गया था.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.