मुजफ्फरपुर के गौशाला रोड स्थित पी एंड टी चौक के पास धनतेरस के शुभ अवसर पर खादी, हस्तशिल्प और स्वदेशी उत्पादों को समर्पित बहुप्रतीक्षित खादी मॉल का उद्घाटन किया गया। खादी मॉल का उद्घाटन उद्योग और पर्यटन मंत्री, बिहार सरकार नीतीश मिश्रा द्वारा किया गया।




इस अवसर पर उद्योग और पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि खादी मॉल के माध्यम से न केवल खादी के उत्पादों को एक नया बाजार मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों को भी बिहार निर्मित उत्पादों की खरीदारी करने का अवसर प्राप्त होगा।



साथ ही उन्होंने मॉल में आने वाले सभी नागरिकों से अपील किया कि वे इस उद्घाटन समारोह में भाग लेकर खादी के उत्पादों की खरीददारी कर अपना समर्थन दें और स्वदेशी वस्त्रों को अपनाने में योगदान करें।


इस अवसर पर जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड पटना के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर, खादी जिला पदाधिकारी रिज़वान ख़ान सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं खादी उत्पादक उपस्थित रहें।



