परिवारवाद को लेकर उपेन्द्र कुशवाहा ने लालू परिवार पर कसा तंज, कहा विरासत के नाम पर चल रही आरजेडी

गया पहुँचे रालोमो सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने लालू परिवार पर जमकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि परिवारवाद का आरोप लगाने वाले खुद ही चारों तरफ से नंगा है।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की खुद का समाज और राजनीति के प्रति क्या योगदान है। उनका जो है उनके पिताजी के विरासत के आधार पर है।

कुशवाहा ने कहा का जिसका कुछ नहीं वह राजनीति का मैं दावा कर रहा है और दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं कैसे चलेगा। कहा की एक तो आरजेडी में सिर्फ और सिर्फ विरासत के नाम पर है।

कोई योग्यता के आधार पर नहीं है। मांझी जी के परिवार में कोई है तो व्यक्तिगत रूप से पढ़ा लिखा और सक्षम हर तरह से है। ऐसा आरोप लगाने वाले खुद के गिरिवान में झांके।

वही बिहार में चार विधानसभा में उपचुनाव हो रहे हैं के सवाल पर कहा कि सभी चारों विधानसभा में बड़ी मार्जिन से एनडीए की जीत होगी।

वही बेलागंज में लगातार 30 से 32 सालों से आरजेडी का कब्जा रहा है के सवाल पर कहा कि लोग भावना में आकर वोट करते आ रहे हैं। लेकिन इस बार भावना में नहीं है। सच्चाई की धरातल पर खड़े होकर वोट कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading