चित्रगुप्त पूजा व भाई दूज आज, CM नीतीश कुमार और राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

पटना: बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज के अवसर पर समस्त बिहारवासियों और देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दी है.

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि भगवान चित्रगुप्त लोगों के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं और उसी के अनुसार सभी को फल मिलता है.

ये त्योहार है अनूठी संस्कृति के अंग: आज देशभर में भाई दूज के अवसर पर बहनें अपने भाई की खुशहाली के लिए प्रार्थना कर रही हैं. यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम की अभिव्यक्ति को दिखाता है.

जिसे लेकर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने अपने दूसरे पोस्ट में कहा कि ये दोनों त्योहार हमारी अनूठी संस्कृति के अंग हैं और हमें इन्हें उल्लासपूर्वक मनाना चाहिए.

आज होती है चित्रगुप्त भगवान की आराधना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चित्रगुप्त पूजा और भाई दूज के अवसर पर अपने एक्स हेंडल से पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि चित्रगुप्त पूजा में ज्ञान के अधिष्ठाता देवता चित्रगुप्त भगवान की आराधना की जाती है.

इससे लोगों में पढ़ने लिखने की अभिरुचि बढ़ती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में ज्ञान और शिक्षा का प्रकाश घर-घर फैले और सब के प्रयास से बिहार प्रगति के शिखर पर पहुंचे यही उनकी कामना है.

पटना में भगवान चित्रगुप्त की कई जगह मूर्ति स्थापित: चित्रगुप्त पूजा एक महत्वपूर्ण हिंदू त्यौहार है, जिसे मुख्य रूप से कायस्थ समुदाय द्वारा मनाया जाता है.

इस साल यह रविवार, 3 नवंबर को मनाया जा रहा है. हिंदू चंद्र माह कार्तिक में बढ़ते चंद्रमा के दूसरे दिन मनाया जाता है, जिसे कार्तिक शुक्ल द्वितीया के रूप में जाना जाता है.

वहीं राजधानी पटना में भगवान चित्रगुप्त की कई जगह मूर्ति भी स्थापित गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी आज चित्रगुप्त भगवान की पूजा अर्चना करने जाते हैं.

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading