‘चारों सीट पर एनडीए की जीत होगी, 2025 में दिखेगा असर’, उपचुनाव को लेकर महेश्वर हजारी का दावा

पटनाः बिहार विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव हो रहा है. इसको लेकर प्रचार भी जोर-जोर से चल रहा है. नीतीश कुमार ने अपने मंत्रियों को चुनाव प्रचार में उतार दिए हैं. चार सीटों में से बेलागंज विधानसभा में जदयू चुनाव लड़ रहा है.

चुनाव प्रचार कर लौटे बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी का दावा है कि इस बार बेलागंज में जदयू का खाता खुलेगा. चारों सीट पर एनडीए की जीत होगी. उन्होंने यह भी कहा कि इसका असर अगले साल 2025 के विधानसभा चुनाव पर भी पड़ेगा.

‘लोगों के लिए काम करते हैं सीएम’

महेश्वर हजारी ने बातचीत में कहा कि बेलागंज में हमने गांव-गांव घूम कर प्रचार किया है. गांव के लोग कह रहे थे कि नीतीश कुमार के 2005 में आने के बाद से ही सड़क बिजली-पानी की व्यवस्था हुई है. इससे पहले कोई व्यवस्था नहीं थी. महेश्वर हजारी ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के लोगों को अपना परिवार समझते हैं.

‘बेलागंड के लोग नीतीश कुमार के साथ’

नीतीश कुमार अपने परिवार और स्वार्थ के लिए नहीं बल्कि बिहार के लोगों के लिए काम करते हैं. नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने जो विकास की छाप छोड़ी है, उसका असर लोगों पर दिख रहा है. सभी जाति धर्म का वोट नीतीश कुमार के साथ है.

हिंदू स्वाभिमान यात्रा का असर?

गिरिराज सिंह के हिंदू स्वाभिमान यात्रा को लेकर खास वर्ग में नाराजगी है? इस पर महेश्वर हजारी का कहना है कि गिरिराज सिंह अपनी पार्टी के नीति सिद्धांत के तहत काम करते हैं. बिहार में तो हर कोई यात्रा निकाल रहा है और कार्यक्रम कर रहा है. किसी को रोक नहीं है. उन्होंने दावा किया है कि गिरिराज सिंह की हिंदू स्वाभिमान यात्रा का कोई असर वोट पर नहीं पड़ेगा

इस चुनाव का असर 2025 में पड़ेगा?

क्या बिहार विधानसभा उपचुनाव का असर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा? इस पर महेश्वर हजारी का कहना है कि निश्चित रूप से इसका असर पड़ेगा. क्योंकि एनडीए का केवल इमामगंज सीटिंग सीट है. तीन सीट महागठबंधन का है. ऐसे में यदि चारों सीट हम लोग जीत जाते हैं तो इसका असर अगले साल चुनाव पर पड़ने वाला है.

वरिष्ठ नेताओं की कमेटी बनी

महेश्वर हजारी ने कहा कि जदयू की ओर से जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए वरिष्ठ नेताओं की कमेटी बनाई गई है. लेकिन उसमें कई वरिष्ठ नेताओं को बाहर रखा गया है जिसमें आप भी हैं तो क्या दूसरा काम आप लोगों को दिया जाएगा. इस पर महेश्वर हजारी ने कहा कि नहीं आज परिपत्र फिर से निकलेगा. जो लोग छूट गए हैं उनको भी कमेटी में जगह दी जाएगी. जिला अधिक है और इतने कम समय में सब जगह कार्यक्रम संभव नहीं है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading