पटना: लोक आस्था का महापर्व छठ व्रत नहाए खाए के साथ आज से शुरू हो गया है। इसे लेकर श्रद्धालुओं ने आज गंगा घाटों पर पहुंचकर पवित्र स्नान करते नजर आए। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु गंगा के छठ घाट पर पहुंचे।


जहां पवित्र स्नान कर नहाए खाए के साथ छठ व्रत की शुरुआत की। वहीं प्रशासन द्वारा सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम देखा जा रहा है। छठ घाटों में श्रद्धालुओं के स्नान के लिए नदी में बैरिकेडिंग की गई है ताकि किसी तरह की अनहोनी ना हो। साथ ही एसडीआरएफ की टीम के द्वारा मोटर बोट से लगातार निगरानी की जा रही है। 






