मुजफ्फरपुर : कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी के रूप में मनाई जाती है। जहां महिला श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की। बता दें कि इस दिन महिलाएं आवंला के वृक्ष को हल्दी कुमकुम लगाकर पूजन सामग्री से विधिपूनर्वक पूजा अर्चना कराती है।


साथ ही पेड़ की जड़ के पास जल और कच्चा दूध अर्पित कर महिलाएं तने पर कच्चा सूत या मौली लपेटकर वृक्ष की भी परिक्रमा करती है। कहा जाता है कि आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होता है।




इस दिन आंवले के पेड़ की छाया में बैठना और उसके नीचे भोजन बनाना शुभ माना जाता है l इस भोजन का भोग भगवान विष्णु को लगाने बाद पूरे परिवार को खिलाने से श्रीहरि विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसी क्रम में मुजफ्फरपुर में महिलाओं द्वारा आंवले के पेड़ के नीचे भोजन बनाकर इस पर्व को मनाया।






