‘जीत के इरादे से उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम’, 11 नवंबर को मलेशिया से राजगीर में पहला मुकाबला

नालंदा : बिहार के राजगीर में हॉकी इंडिया के कोच हरेंद्र सिंह और भारतीय महिला हॉकी की कप्तान सलीमा टेटे ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. दोनों ने हॉकी इंडिया एवं राज्य सरकार की तारीफ़ की. बता दें कि नालंदा के राजगीर स्थित ‘बिहार खेल अकादमी’ सह ‘हॉकी स्टेडियम’ पूरी तरह से सज धजकर तैयार हो चुका है. जहां कल 11 नवंबर से एशियाई महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होने जा रहा है.

नए हॉकी स्टेडियम की सराहना

इस टूर्नामेंट में भारत सहित 6 एशियाई देशों की टीमें अपना हिस्सा ले रही हैं. आज मैच से पहले भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह और कप्तान सलीमा टेटे ने पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने अपने अंदाज़ में कोच हरेंद्र सिंह ने बिहार सरकार द्वारा हॉकी के लिए विश्वस्तरीय स्टेडियम के निर्माण की सराहना की.

11 नवंबर को टीम मलेशिया से टक्कर

कप्तान सलीमा टेटे ने इस टूर्नामेंट को आगामी विश्व कप की तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान हर मैच पर है, नतीजों पर नहीं. टीम में युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जो 2026 के विश्व कप के लिए एक सुनहरा अवसर है. उन्होंने आगे कहा कि टीम जीत के लिए पूरी तरह से तैयार है और पहले मैच में मलेशिया से कड़ी टक्कर की उम्मीद है.

‘जीत के लिए मैदान में उतरेगी टीम इंडिया’

आईएए नालंदा का राजगीर जिस तरह से आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का हब बना था, वो दिन दूर नहीं कि अब यहां से विभिन्न खेलों में खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं. इसके लिए राज्य सरकार और खेल मंत्रालय का तहे दिल से आभार व्यक्त करती हूं. इसके साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा ने कहा कि टीम का लक्ष्य इस टूर्नामेंट में जीत हासिल करना है और वे इसके लिए पूरी कोशिश करेंगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading