बिहार की चार सीटों पर उप चुनाव है। चारों सीटें विधायकों के सांसद बनने के खाली हुई हैं। इनमें तीन सीटें लालू यादव की पार्टी और एक राजग की है।

दोपहर एक बजे तक कुल 34.77 प्रतिशत मतदान
बिहार के चार विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव का मतदान प्रतिशत आ चुका है। तीसरे राउंड में दोपहर एक बजे तक कुल 34.77 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा इमामगंज में 38.17 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद बेलागंज में 35.51 प्रतिशत, रामगढ़ में 34.43 प्रतिशत और तरारी में 30.9 प्रतिशत मतदान हुआ है।

विधानसभा उपचुनाव के बीच जदयू प्रत्याशी मनोरमा देवी के पुत्र ऑडियो हुआ वायरल
बेलागंज विधानसभा उपचुनाव के दौरान जदयू प्रत्याशी पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के पुत्र रॉकी यादव का गाली देते ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें किसी व्यक्ति से बात करते कुछ जाति के लोगों को गाली देने का ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें किसी से फोन पर बात करते हुए कह रहा है कि फॉरवर्ड जाति पर पहले से कह रहे थे कि भरोसा लायक नहीं है। अब दो दिनों के बाद रॉकी अपना रूप दिखाएगा। ऑडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन

सुबह 11 बजे तक कुल 19.6 प्रतिशत मतदान
बिहार के चार विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव का मतदान प्रतिशत आ चुका है। दूसरे राउंड में सुबह 11 बजे तक कुल 22.28 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा बेलागंज में 24.81 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद इमामगंज में 23.25 प्रतिशत, रामगढ़ में 21.56% मतदान और तरारी में 19.6 प्रतिशत मतदान हुआ है।

