बिहार के सरकारी कर्मी और पेशनर्स की बल्ले-बल्ले, नीतीश कैबिनेट ने बढ़ाया 3% DA

पटना : नीतीश कैबिनेट से 38 एजेंडों पर मुहर लगाई है. बिहार के सरकारी कर्मियों पर नीतीश सरकार ने बड़ी सौगात दी है. सरकारी कर्मचारी और पेंशन भोगियों के डीए में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है. 1 जुलाई 2024 से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता देय होगा.

नीतीश कैबिनेट की कर्मचारियों को सौगात

बता दें कि नीतीश सरकार की घोषणा से महंगाई भत्ता 50% से बढ़ाकर 53फीसदी कर दिया गया है. इसके अलावा भी अन्य फैसले आज की कैबिनेट बैठक में लिए गए हैं.

नीतीश कैबिनेट के फैसले 

इसके अलावा वित्त रहित महाविद्यालयों को 207 करोड़ 49 लाख अनुदान की स्वीकृति दी गई है. पटना शहरी प्रबंधन इकाई के गठन की स्वीकृति, बिहार प्रशासनिक सेवा का अपर समाहर्ता अस्तर का अपर जिला दंडाधिकारी पटना का एक पद तथा बिहार समाहरणालय लिपिकीय संवर्ग के 19 पद को मंजूरी दी गई है. बिहार वाहन चालक संवर्ग के आठ पद तथा बिहार कार्यालय परिचारी संवर्ग के 19 पदों के सृजन की स्वीकृति मिली है.

कैबिनेट की बैठक में ग्रामीण कार्य विभाग अंतर्गत ग्रामीण सड़कों के नियमित एवं व्यवस्थित पुनर्निर्माण नवीनीकरण के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के तहत ग्रामीण सड़क सुदृढ़ीकरण एवं प्रबंधन कार्यक्रम को लागू किए जाने की स्वीकृति दी गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading