कार्तिक पूर्णिमा को लेकर पटना घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तों ने गंगा में लगाई आस्था की डूबकी

पटना : कार्तिक पूर्णिमा को लेकर पटना के गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा में स्नान करने की परंपरा है। कार्तिक पूर्णिमा बिहार सहित पूरे देश में मनाई जाती है। इस दिन श्रद्धालु गंगा में आस्था की डूबकी लगाते हैं। पटना के गंगा घाट पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ एक दिन पहले से ही जुटने लगी थी। 

बता दें कि कार्तिक का महीना भगवान विष्णु को समर्पित है। कहा जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा तिथि के दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य का अवतार धारण किया था, जिन्हें भगवान विष्णु का प्रथम अवतार भी माना जाता है। आमतौर पर इस दिन गंगा स्नान के बाद दीप-दान किया जाता है।

कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर पटना प्रशासन भी पूरी तरह तैयार दिखी। पटना में श्रद्धालुओं की सहायता और विधि-व्यवस्था के लिए 183 स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी घाटों पर NDRF और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक सहायता के लिए तैनात हैं। इस दौरान पटना सिटी एसडीएम सत्यम सहाय ने निरिक्षण कर घाटों का जायजा लिया। 

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading